Today Breaking News

गाजीपुर में महिलाओं ने रखी अपनी समस्या; अधिकारी बोले - समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के कासिमाबाद ब्लाक सभागार में सोमवार को ग्रामीण विकास संस्थान के तहत हमारी बेटीया हमारा गौरव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विकासखंड क्षेत्र के 50 ग्राम पंचायत में महिला सशक्तिकरण को लेकर आमना-सामना कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सापेक्ष रखा। जिससे महिलाओं के समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा भी दिलाया गया।

समस्या है तो बेझिझक कहे
सर्वप्रथम कार्यक्रम प्रोग्राम की अर्शी फातिमा ट्रेनिंग प्रोग्राम मैनेजर फरहीन द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार जया सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह एवं महिला चौकी प्रभारी निरीक्षक पल्लवी सिंह का माल्यार्पण के साथ बुकलेट संस्थान का वार्षिक कैलेंडर डायरी दिया गया।
मुख्य अतिथि कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह ने कहा कि आपकी जो भी समस्या है बेझिझक कहे। शासन के द्वारा भी महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपकी समस्या शासन के समक्ष रखना जो संस्था के द्वारा किया गया है। अपनी समस्याएं को सामने रखे जिससे उन सभी समस्याओं का निदान कराने का पूरा प्रयास होगा।

विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह ने कहा कि विकासखंड से जुड़े शौचालय नाली ,आवास ,मनरेगा से संबंधित जो भी समस्याएं हैं। आप अपनी समस्या रखने को कहा जिस पर दौरान दर्जनों महिलाओं ने अपने क्षेत्र से आवास ,राशन कार्ड व शौचालय नाली सहित विभिन्न समस्याओं को खंड विकास अधिकारी के सापेक्ष रखा। इस दौरान महिलाओं को उनसे जुड़ी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया। समस्याओं का निपटारा हेतु विचार विमर्श हल करने का भरोसा दिलाया।

समस्याओं को अपने शब्दों में कहना सीखें

कासिमाबाद महिला रिपोर्टिंग चौकीप्रभारी पल्लवी सिंह ने कहा कि कहा कि आपने जो समस्या लिखकर लाई हैं। मैं देखी कुछ महिलाओं ने अपनी समस्या को कहने में हिचक रही थी। इसलिए पहले आप अपने को समझें और समस्याओं को अपने शब्दों में कहना सीखें और लिखना सीखें। तब आपकी समस्याओं को समझने में परेशानी नहीं होगी और निदान किया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने महिला से संबंधित शासन द्वारा जारी 1090,1098,112,1076 से जुड़े कानूनी हेल्पलाइन के नंबरों को लेकर जागरूक किया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता अशर्फी फातमा व संचालन डॉक्टर संतोष त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर लाइव लीहुड आवर गर्ल कार्यक्रम से जुड़े कार्यकर्ता प्रेम शंकर पाण्डेय, सुबेदार, संजय राय, अशोक, अंकिता मिश्रा, अजय सिंह, फैजान, जवाहिर राम, गोपाल यादव, रविकांत चंचल,फकरे आलम सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही
'