Today Breaking News

अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र ने ज्वाइन की कांग्रेस, सपा ने काटा था टिकट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. पूर्वांचल में चुनावी समर की शुरुआत हो गई है। सियासी समीकरण के हिसाब नेताओं ने अपने मुफीद पाला बदलना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में महराजगंज की नौतनवा सीट से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अमर मणि के बेटे अमनमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस जॉइन कर ली।
शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव और यूपी के प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने अमन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अपने X हेंडल पर लिखा कि,‘नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमन माणि त्रिपाठी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की न्याय की लड़ाई में भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।’

अमन के माता-पिता हाल ही में रिहा हुए हैं। वे कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में काट रहे थे। वहीं अमन भी अपनी पहली पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोपी हैं।
अमन को राजनीति विरासत में मिली
33 साल के अमनमणि को राजनीति उनके पिता अमर मणि त्रिपाठी से विरासत में मिली है। अमन के पिता अमरमणि त्रिपाठी (लक्ष्मीपुर) इस समय नौतनवा विधानसभा से 4 बार विधायक रह चुके हैं। वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। पिता के जेल जाने के बाद अमन राजनीति में उतरे थे।

वह 16 वीं विधानसभा 2012 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार कुंवर कौशल किशोर सिंह से हार गए। दोबारा उन्होंने 2017 विधानसभा चुनाव में जेल से निर्दलीय ही चुनाव लड़ा क्योंकि पत्नी सारा हत्याकांड में जेल में होने की वजह से सपा ने टिकट काट दिया था।
'