Today Breaking News

गाजीपुर में बस ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड नंबर 5 छावनी पर राजेंद्र जयसवाल की बर्तन की दुकान है। राजेंद्र जयसवाल बाइक से घूम-घूम कर बर्तन बेचने (फेरी) का कार्य करते हैं। साथ ही घर के पास छावनी पर ही बर्तन की दुकान है। जो कि उनकी पत्नी चंदा देवी दुकान देखती हैं। चंदा देवी दुकान की सामान खरीदने के लिए 20 फरवरी को मऊ जा रही थी। तभी भीटी चौक के पास सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ़्तार से आ रही रोडवेज बस ने उसको धक्का मार दिया।

उनके दोनों पैर पर बस चढ़ गई। चीख पुकार सुनकर वहा के लोगो ने मऊ सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया और उसके बाद घर वालों को सूचना दिया। सदर अस्पताल से उनको रेफर कर प्रकाश हॉस्पिटल मऊ ले जाया गया। वहां से भी रेफर होने के बाद आजमगढ़ ग्लोबल हॉस्पिटल ले गए। परिवार के लोगों ने वहां से भी रेफर होने के बाद फिर BHU गए। वहां से भी रेफर होने के बाद लखनऊ में एडमिट कराया गया। वहां पर उनकी हालत में सुधार न होने से उनकी मौत हो गई।

चंदा देवी के एक लड़का और दो लड़की हैं सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। चंदा देवी का लड़का आकाश जायसवाल ने कहा कि माता जी की दवा के लिए लाखों रुपए खर्च होने के उपरांत भी मां को नहीं बचा पाया। चंदा देवी के पति राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि दुर्घटना होने के बाद एफआईआर भी कराया गया लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

'