Today Breaking News

गाजीपुर में इस वजह से बिगाड़ा मौसम, सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंचा तापमान

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नवरात्र तक मौसम में बनी रहने वाली हल्की सर्दी इस बार समय से पहले विदा लेती दिखाई दे रही है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती गतिविधियां हैं। अगले दो दिन में दिन की गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
मौसम में गर्मी बढ़ने की स्थितियां पिछले दशक में हर तीन से चार साल पर बनती रही हैं। इससे पहले 2022 में 28 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा है। 2013, 2017 और 2018 में भी तापमान 38 डिग्री के ऊपर पहुंचा है जिसमें केवल 2017 ही ऐसा वर्ष है जब अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा है।

अन्य वर्षाें में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आस-पास ही रहा है। दिन का तापमान पर सामान्य से 3.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही देश के पूर्व और पश्चिम में समु्द्री चक्रवात भी सक्रिय है। इससे नम हवा चलकर मैदानी क्षेत्रों में आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमालय के पहाड़ों से आ रही सर्द हवा भी कमजोर हुई है।

इसका असर है कि रात में तापमान कम है लेकिन दिन में हल्के-मध्यम बादल छाए रहने से गर्मी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गाजीपुर और आस-पास के इलाकों में अगले दो दिन के दौरान वर्षा की संभावना नहीं है लेकिन दिन का तापमान अधिक बढ़ सकता है।
'