Today Breaking News

पत्नी ने बेडरूम में आशिक के साथ मिलकर पति को मार डाला...पहले करंट दिया, फिर तार से गला घोंट दिया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर बेडरूम में पति की हत्या कर दी। दरअसल, पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की। फिर करंट लगाया। मगर युवक की मौत नहीं हुई। इसके बाद तार से उसका गला घोंट दिया।
इसके बाद महिला ने आशिक को भगा दिया। घरवालों को चिल्लाकर बताया कि पति को करंट लग गया है। घरवाले उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मगर युवक के गले पर निशान देख कर घरवालों को शक हो गया।

मृतक के छोटे भाई ने भाभी और उसके आशिक के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इसके बाद शनिवार को पुलिस दोनों को उठाकर थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। मामला नबाबगंज थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव का है।

मृतक युवक नाम शिवकुमार सरोज (28) था। उसकी 3 साल पहले कामापट्टी की रहने वाली स्मृति (25) से शादी हुई थी। उसे डेढ़ साल की एक बेटी भी है। पत्नी स्मृति ने बताया, ''पति दिल्ली में काम करते थे। महीने में एक दो बार घर आते थे।

इसी बीच मेरा कुलदीप सरोज से अफेयर हो गया। वह पास के उमरिया गांव का रहने वाला है। हाल में ही पति को मेरे अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसी बीच वह 9 फरवरी को दिल्ली से घर आ गए। उसी दिन मैं पति के साथ शादी में शामिल होने गई थी।

महिला ने बताया, ''जयमाल के बाद मैंने पति से घर चलने के लिए कहा। मगर उन्होंने कहा कि तुम चली जाओ। मैं सुबह आऊंगा। मैंने घर आते वक्त प्रेमी को फोन किया। कहा कि घर आ जाओ। जब तक मैं घर पहुंची, तब तक वह भी आ गया। मगर थोड़ी देर बाद पति भी घर पर पहुंच गया। हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी।''
मृतक शिवकुमार सरोज
महिला ने बताया, ''मैंने और प्रेमी के साथ मिलकर बिजली के केबिल से उसको करंट लगा दिया। मगर पति की मौत नहीं हुई। इसके बाद उसी तार से उसका गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। रात में ही प्रेमी को घर से भगा दिया। कोई मुझ पर शक न कर पाए, इसलिए मैंने चिल्लाकर आवाज लगाई।

आवाज सुनकर घरवाले आए गए। उनसे बताया कि पति को करंट लग गया है। इसके बाद घर वाले पति को लेकर रायबरेली जिला अस्पताल गए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

इसके बाद मृतक के छोटे भाई राकेश ने भाभी और प्रेमी कुलदीप सरोज के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने प्रेमी की कॉल डिटेल खंगाली तो मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो हत्या का खुलासा हो गया।

SO धीरेंद्र ठाकुर ने मीडिया को बताया कि दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तार बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
'