Today Breaking News

ओमप्रकाश राजभर ने गेहूं काटा...किसानों के साथ बिताया समय

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राजभर चुनाव प्रचार के दौरान मजदूरों के साथ गेहूं काटते दिख रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर घोसी लोकसभा के गांव रतनपुरा में चुनाव प्रचार कर रहे थे।
वहीं गेहूं फसल के कटान का समय होने के नाते कई किसान अपने खेतों में कटाई कर रहे थे। राजभर किसानों से मुलाकात करने के लिए खेत में जा पहुंचे। किसानों से मुलाकात किया। वोट देने की अपील की और खुद गेहूं काटने लगे। राजभर का यह वीडियो उनकी सोशल मीडिया टीम ने जारी किया। जिसके बाद मऊ में यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
घोसी लोकसभा सीट से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर भाजपा गठंबधन के प्रत्याशी हैं। भाजपा के साथ आने के बाद ओम प्रकाश राजभर को मंत्री पद देने के साथ ही भाजपा ने उनके बेटे तो घोसी की सीट दी थी। अब अरविंद राजभर के लिए ओम प्रकाश वोट मांग रहे हैं, और लोगों से जिताने की अपील कर रहे हैं।

2 दिन पहले घोसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी अरविंद राजभर का वीडियो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद राजभर से माफी मंगवाते दिखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके बाद अरविंद राजभर का माफीनामा प्रदेश भर में चर्चा में आ गया था। अरविंद राजभर के माफीनामे को अखिलेश ने राजभर समाज का अपमान बताया था।

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश के वीडियो शेयर करने पर इसे बचकाना बताया था। उन्होने कहा था कि अखिलेश यादव ने मुझे एक लेटर जारी कर अपने गठबंधन से हटा दिया था और कहा था कि उन्हे मेरी कोई जरूरत नहीं है। मैंने सपा का साथ छोड़ दिया इसलिए उनके दर्द है।

अभी घोसी लोकसभा सीट पर बसपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। सपा ने राजीव राय को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भाजपा को राजभर, चौहान और सवर्ण वोटरों को साधकर सीट जीतने की उम्मीद है। वहीं सपा को मुस्लिम भूमिहार और अन्य सवर्ण वोटरों के सहारे जीत की राह नजर आ रही है।
'