Today Breaking News

पूर्वांचल से इन शहरों में जाना हुआ आसान, भीड़ पर नियंत्रण को रेलवे ने चलाई 73 स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. गर्मी की छुट्टियां और लग्न की भीड़ पर काबू के लिए रेलवे अप और डाउन रूट पर 73 विशेष ट्रेनें चला रही है। कई प्रांतों से होकर गुजर रहीं ग्रीष्म कालीन ट्रेनों के कारण यात्रियों को जरूर राहत मिली हैं, लेकिन दुश्वारियां पूर्णतय खत्म करने को ट्रेनों की जरूरत अब भी बदस्तूर है।
रेलवे की व्यवस्था पर गौर करें तो सिर्फ बनारस रेल मंडल से 10 जोड़ी ट्रेनें यात्रियों को मुंबई, दिल्ली, गुजरात, दुर्ग, लालकुआं, बडोदरा आदि शहरों तक पहुंचाने के लिए 232 फेरे लगाएंगी।

बनारस रेल मंडल से खुलने वाली ट्रेनें

-01054 गुरुवार रात साढ़े आठ बजे बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई जाएगी।

-01080 शुक्रवार दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर बनारस से छत्रपति साहू जी महाराज मुंबई जाएगी।

-05193 गुरुवार दोपहर बाद तीन बजकर 20 मिनट पर मऊ से पनवेल मुंबई जाएगी।

-09184 शुक्रवार दोपहर में ढाई बजे बनारस से मुंबई सेंट्रल जाएगी।

-09196 रविवार रात 11.15 बजे मऊ से बडोदरा जाएगी।

-05047 मंगलवार शाम 7.20 बजे बनारस से आनंद विहार टर्मिनस दिल्ली जाएगी।

-01138 सोमवार रात 11 बजे बनारस से छत्रपति साहू जी महाराज मुंबई जाएगी।

-01142 मंगलवार रात 11 बजे बनारस से छत्रपति साहू जी महाराज मुंबई जाएगी।

-05101 मंगलवार शाम 7.25 बजे आजमगढ़ से दिल्ली जाएगी।

-04816 मंगलवार शाम चार बजे मऊ से जोधपुर के लिए जाएगी।

-04057 बुधवार 7.25 बजे आजमगढ़ से दिल्ली जाएगी।

-05056 मंगलवार दोपहर 2.15 बजे वाराणसी सिटी से लालकुंआ जाएगी।

‘ग्रीष्मकालीन ट्रेनें सामान्य दिनाें में चलने वाली ट्रेनों के इतर चलाई गईं हैं। लग्न और गर्मी की छुट्टियों की भीड़ से यात्री राहत भी महूसस कर रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।’-विनीत कुमार श्रीवास्तव, डीआरएम

'