Today Breaking News

रेलवे स्टेशन पर वेंडर ने रेल यात्री को पीटा, ट्रेन में घुसकर की मारपीट; बिल मांगने को लेकर हुआ विवाद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, चंदौली. चंदौली के डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर घटतौली, वेंडरों की मनमानी, सामानों की घटतौली, ओवर चार्जिंग कम होने का नाम नहीं ले रही है। रात में यात्री द्वारा बिल मांगने पर वेंडर द्वारा पीटा गया। जो स्टेशन पर चर्चा का विषय बना हुआ है। डीडीयू स्टेशन के स्टाल पर काफी का बिल मांगने पर वेंडर ने यात्री को पीटने के लिए दौड़ा लिया। यात्री से हाथापाई भी किया। यात्रियों को एकजुट होता देखकर तब जाकर वेंडर वहां से हटा। यात्री ने अपनी बात ट्विटर (एक्स) के जरिए जिम्मेदार लोगों को पहुंचाने का प्रयास किया है।
बिहार प्रांत के पटना निवासी उत्तम कुमार अप 03255 पटना आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के एस 4 के 74 नंबर सीट पर सवार रहा। जो पटना से आनंद विहार के यात्रा पर था। रात दो बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। तभी उत्तम कुमार ने एक स्टाल पर पहुंच कर काफी पिया। यात्री ने काफी के बदले 20 रुपए का नोट दे दिया। स्टाल के वेंडर ने पांच रूपए वापस कर दिया। तभी यात्री उत्तम ने काफी का बिल मांग लिया।

इसके बाद वेंडर ने बिल देने से इनकार कर दिया। उत्तम नो बिल नो पे की बात कहते हुए स्टाल का वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाता देखकर वेंडर ने आक्रोशित होकर उत्तम के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस पर उत्तम भागकर कोच में चला गया और अपने सीट पर जाकर बैठ गया। वेंडर भी दौड़ कर कोच में पहुंच कर यात्री से मारपीट शुरू करने लगा। जिससे यात्री शोर मचाने लगा। यात्री को पीटता देखकर अन्य यात्रियों ने इसका विरोध करने लगे। यात्रियों को एकजुट होता देखकर वेंडर वहां से हट गया।

उत्तम ने एक्स (ट्विटर) पर इसकी शिकायत डीआरएम दानापुर, डीआरएम लखनऊ, डीआरएम डीडीयू, रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, आईआरसीटीसी से की है। जिससे खान-पान विभाग में हड़कंप मच गया।आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि यात्री से मारपीट की घटना नहीं हुई है। कुछ कहासुनी की जानकारी हुई है। मामले का जांच किया जा रहा है।
'