Today Breaking News

शादी से मना करने पर घर पहुंच कर हिस्ट्रीशीटर ने की थी फायरिंग, 50 हजार का इनाम घोषित

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. आजमगढ़ मंडल के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार मीणा ने बरदह थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। अभिषेक सिंह पर आरोप है कि 23 अप्रैल 2024 को मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में जबरदस्ती शादी की बात को लेकर जानलेवा हमला किया था।
इस संदर्भ में मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से अभिषेक सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह थाना बरदह लगातार फरार चल रहा था। जिले की पुलिस लगातार फरार अभियुक्त की तलाशी में लगातार ताबिश दे रही हैं। इसी क्रम में आरोपी पर आईजी अखिलेश कुमार ने इनाम घोषित किया है।

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिवटहरा के रहने वाले सत्येंद्र कुमार सिंह जो कि मुंबई में रहते हैं। 20 अप्रैल को सतेंद्र सिंह मुंबई से गांव आए। इसी बीच बरदह थाना क्षेत्र के रहने वाला हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह ने 23 अप्रैल को सतेंद्र सिंह के गांव पहुंचकर शादी से मना करने पर हवाई फायरिंग की। एक बाइक पर तीन साथियों के साथ पहुंचे अभिषेक सिंह ने शादी कहीं और करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।

इसके बाद पीड़ित परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाने पर की। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही इस पूरे मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की थी। मौके पर पहुंची पुलिस को 32 बोर के दो खाली खोखे भी मिले थे।
'