Today Breaking News

पुलिस चौकी में युवक ने अधेड़ महिला के साथ किया रोमांस, कोतवाल और चौकी प्रभारी नपे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की चौकी राघोपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला के साथ रोमांस करता देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने मल्लावां कोतवाल और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।सोमवार शाम एक वायरल हुए वीडियो से पुलिस की काफी किरकिरी हुई। दरअसल, वायरल वीडियो मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की चौकी राघोपुर का था, जिसमें चौकी के शौचालय के पास एक नवयुवक अधेड़ महिला के साथ रोमांस करता देखा जा रहा है।
वीडियो वायरल होते ही एसपी नीरज कुमार जादौन ने इसकी सत्यता की जांच एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार को सौंपी। एएसपी ने जांच रिपोर्ट देर शाम एसपी को सौंपी। जिसके बाद उन्होंने मल्लावां कोतवाली इंचार्ज अनिल कुमार सैनी और राघोपुर चौकी प्रभारी संजय राय को निलंबित कर दिया। एसपी ने पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही थानाध्यक्ष कासिमपुर अनिल कुमार सिंह को मल्लावां कोतवाली इंचार्ज बनाया है।

वायरल वीडियो 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिस समय युवक और महिला दोनों रोमांस करने में जुटे थे, उस समय चौकी पर कोई नजर नहीं आ रहा है। वीडियो किसने बनाया अभी तक इसकी जानकारी भी पुलिस नहीं जुटा सकी है। वहीं, महिला इस दौरान किसी को इशारा भी कर रही है, जिससे लग रहा है कि उसे पता था कि उसका वीडियो बन रहा है।