Today Breaking News

शादी से इनकार पर प्रेमिका का हाथ-गला काटा, पुलिस ने एनकाउंटर में प्रेमी को मारी गोली

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कौशांबी. कौशांबी में जिस युवती की गला और हाथ काटकर हत्या की गई थी। SP ने रेप की भी आशंका जताई थी। कहा था- लड़की को बेरहमी से मार गया है। पुलिस ने 24 घंटे के बाद इस जघन्य हत्या का खुलासा कर दिया है। कहा- एकतरफा प्यार में युवती की हत्या की गई। शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी को पकड़ा। उसने बताया- मैं युवती से प्रेम करता था। उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी, इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी।

मंगलवार सुबह 6:30 बजे पुलिस आरोपी सुरेंद्र को लेकर पश्चिम शरीरा पहुंची, जहां उसने वारदात के बाद हथियार छिपाए थे। सुरेंद्र ने हथियार दिखाने के बहाने पुलिसकर्मियों को एक झोले के पास ले गया, जिसमें से उसने तमंचा निकाला और फायरिंग करते हुए भागने लगा।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक गोली सुरेंद्र के दाहिने पैर में लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल जिला अस्पताल, मंझनपुर में भर्ती कराया गया। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पूरी घटना जानते हैं...
यह फोटो आरोपी सुरेंद्र की है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात 24 साल की युवती की गला काटकर हत्या कर दी। युवती के पिता ने बताया था- गांव में हमारे 2 घर हैं। दोनों आमने-सामने ही हैं। एक घर में मैं पत्नी और 6 साल का बेटे के साथ रहता हूं।

दूसरे घर में नीचे वाले फ्लोर पर बेटी सिलाई का काम करती थी और छत पर बने एक कमरे में सोती थी। रविवार रात को हम सभी लोगों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद बेटी ऊपर वाले फ्लोर पर सोने चली गई। वह हर दिन सुबह 7 बजे सोकर उठ जाती थी।

आज सुबह नहीं उठी तो उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद हम उसे देखने चले गए। नीचे वाले फ्लोर का दरवाजा बंद था। मैंने घर का मेन गेट खटखटाया लेकिन वो नीचे नहीं आई।

काफी देर इंतजार के बाद मैं पड़ोसी की छत फांदकर घर की छत पर पहुंचा। वहां देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। अंदर पहुंचा तो चारपाई पर बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
बेटी की मौत के बाद पिता बेसुध होकर बैठे हैं। मां ने फोन पर रिश्तेदारों को मामले की सूचना दी।
कपड़े खून से सने थे, शव अर्धनग्न था उसके गले पर काटने के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा था कि पूरा गला काटने की कोशिश की गई है। दोनों हाथों की कलाई में भी कट बहुत गहरे निशान थे। उसके आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे। जो थे वो भी फटे हुए थे। हम लोगों की गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी पता नहीं कौन मेरी बेटी के साथ ऐसा काम कर गया।

SP बोले- बहुत बेरहमी से मारा गया
वारदात की सूचना मिलने पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा था, "शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि रेप के बाद हत्या की गई है। उसे बहुत बेरहमी से मारा गया है। इसके बाद करारी, पश्चिम शरीरा और पिपरी थानों के प्रभारियों के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया।

सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी दौरान भगवतपुर कटरी निवासी सुरेंद्र सिंह पटेल का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। सुरेंद्र ने बताया- घटना के समय मैंने जो कपड़े पहने थे, उन्हें सुबह धुलकर कहीं छिपा दिया है।

2 साल से युवती के संपर्क में था आरोपी आरोपी ने बताया- मैं भगवतपुर कटरी गांव का रहने वाला हूं। अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता हूं। एक हफ्ते पहले ही घर आया था। युवती से मेरा बहुत पुराना पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए उसके घर आना-जाना होता रहता था।पिछले दो साल से मैं युवती के संपर्क में था। मेरे और उसके घर के बीच की दूरी 10 किलोमीटर है।

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया- मंगलवार सुबह पुलिस सुरेंद्र को उसकी बताई हुई जगह भगवतपुर, थाना पश्चिम शरीरा लेकर पहुंची। वहां सुरेंद्र ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, 4 कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।
 
 '