Today Breaking News

गाजीपुर के दो युवक का शव अंबेडकर नगर में मिला, जांच में जुटी पुलिस

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के छत्तरपुर निवासी प्रिंस कुशवाहा और लालापुर अदाई के मुकेश पासवान का शव गुरुवार को उनके पैतृक आवास पहुंचा। दोनों युवकों के शव अंबेडकर नगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को मिले थे।
प्रिंस कुशवाहा का शव पेड़ की डाल पर फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं मुकेश पासवान का शव जमीन पर पड़ा मिला। अहिरौली पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजन वहां पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले आए। दोनों का अंतिम संस्कार सुल्तानपुर गंगा तट पर किया गया।

प्रिंस अपने पिता विजय बहादुर कुशवाहा के तीन पुत्रों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई अंकुश और नेहाल हैं। मुकेश अपने पिता जयराम पासवान के दो पुत्रों में छोटे थे। उनके बड़े भाई का नाम अरुण है।

परिजनों के अनुसार, दोनों युवक सोमवार को गांव के सतीश राम के साथ अयोध्या जाने की बात कहकर घर से निकले थे। परिवार को समझ नहीं आ रहा कि वे अंबेडकर नगर कैसे पहुंचे और यह घटना कैसे हुई।
 
 '