Today Breaking News

पत्नी का हाथ पकड़कर नाचने पर साढू की हत्या, बांस से सिर पर कई वार किया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. मिर्जापुर में शादी में बड़े साढू ने छोटे साढू की हत्या कर दी। द्वार पूजा के दौरान बड़ा साढू साली का हाथ पकड़ कर नाचने लगा। इसी बात पर छोटा साढू गुस्सा हो गया। उसने बांस से बड़े साढू के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किया।
तस्वीर शादी के दौरान की है। घटना के बाद किसी तरह से शादी संपन्न हुई।
घटना में बड़ा साढू खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। परिजन अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना मंगलवार रात की जिगना थाना क्षेत्र के गोनौरा गांव की है।

अब पढ़िए पूरा मामला...
मंगलवार को गोनौरा गांव के सूखीलाल की बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी कृष्णकांत और मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा पहुंचे। दोनों सगे साढू हैं।
सूखीलाल ने बताया- नाचने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
सूखीलाल के घर बारात आ चुकी थी। द्वार पूजा की रस्म चल रही थी। इसी दौरान बड़ा साढू जितेंद्र छोटे साढू कृष्णकांत की पत्नी का हाथ पकड़कर नाचने लगा। इसी बात को लेकर दोनों साढू में कहासुनी हुई। फिर कृष्णकांत ने जितेंद्र पर हमला कर दिया।
सूखीलाल ने बताया- 5 साल पहले ससुराल की ही एक शादी में दोनों साढू के बीच विवाद हुआ था। बड़े साढू ने छोटे साढू की पत्नी को हाथ पकड़कर नाचने के लिए बुलाया था। तब भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। 5 साल बाद फिर यही घटना हुई तो छोटे साढू ने बड़े साढू की हत्या कर दी।

आरोपी की पत्नी बोली- मुझ पर शक करते थे
आरोपी की पत्नी संजना देवी ने बताया- 5 साल पहले मायके में शादी थी। उस दौरान जीजा ने हाथ पकड़ कर मुझे नाचने के लिए कहा। उन्होंने देख लिया। उसके बाद घर जाने पर मुझे बहुत मारा पीटा। मुझ पर शक करते थे। उन्हें सजा मिले ताकि सुधर जाएं। संजना की शादी को 19 साल हो गए हैं। उसका 4 साल से मायके आना बंद था।
मृतक की पत्नी संजना - नाचने को लेकर हुआ था विवाद।
मृतक की बेटी ज्योति विश्वकर्मा ने बताया- हम 2 बहन एक भाई हैं। मेरे मौसा ने मेरे पापा को मार डाला है। मेरे मौसा को जेल भेजा जाए। जिगना थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्णकांत मौके से फरार हो गया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ओपी सिंह ने बताया कि यह घटना पारिवारिक रिश्तों में की गई है।
 
 '