Today Breaking News

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 144 लोग

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, डीडीयू, चंदौली के आदेश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी पुलिस की टीम ने भाग लिया। चेकिंग के दौरान कई प्रकार के नियम उल्लंघन सामने आए।
कुछ यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। कुछ विकलांग कोच में अनाधिकृत रूप से सफर कर रहे थे। कई पुरुष यात्री महिला कोच में मिले। कुछ लोगों ने नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन खड़े कर रखे थे। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी महेंद्र प्रसाद दुबे ने बताया कि कुल 144 लोगों को पकड़ा गया।

सभी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया। न्यायाधिकारी ने दोषियों पर 73,445 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना भरने के बाद ही सभी को छोड़ा गया।
 
 '