Today Breaking News

जोश में होश खो बैठे कांग्रेसी; राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बोले- राहुल गांधी अमर रहे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आवास विकास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी अमर रहे का नारा लगा दिया।
कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता राजधर दुबे ने दो बार राहुल गांधी अमर रहे का नारा लगाया। मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस नारे को दोहराया। बाद में भूल का एहसास होने पर उन्होंने राजीव गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस घटना का वीडियो सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता राजधर दुबे का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भूलवश राहुल गांधी के नाम पर नारे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम में चुनमुन शुक्ला, शशि भूषण दुबे, दीपचंद जैन, कृष्ण गोपाल चौधरी, रमेश चंद्र प्रजापति, मोहित मिश्रा, जनार्दन पांडेय, अर्चना चौबे और शबनम अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
 '