Today Breaking News

गाजीपुर में दिलदारनगर स्टेशन पर बिना टिकट 85 यात्री पकड़ाए, 45 हजार रुपए जुर्माना वसूला

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, डीडीयू, चंदौली के निर्देश पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी पुलिस और चेकिंग स्टाफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
जांच के दौरान 85 लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री प्रमुख थे। कुछ यात्री विकलांग कोच में अनाधिकृत यात्रा कर रहे थे। कई लोग महिला कोच में अवैध रूप से सफर कर रहे थे। इसके अलावा कुछ लोगों ने नो पार्किंग जोन में अपने वाहन खड़े किए थे।

रेल अधिनियम के तहत सभी दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों से कुल 45,580 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना राशि जमा करने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया।