गाजीपुर में दुल्हन विदाई के आधे घंटे बाद प्रेमी के साथ फुर्र, पिता बोले- दोस्त लेकर भाग गया
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के इनवां गांव में एक नवविवाहिता विदाई के महज 30 मिनट बाद ही लापता हो गई। पिता ने अपनी बेटी की शादी 3 जून को गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के गोड़हरा निवासी युवक से की थी।
4 जून को सुबह 7 बजे दुल्हन की विदाई हुई। विदाई के बाद दूल्हा पक्ष की कार गांव के पास पहुंची। वहां एक युवक बाइक से आया। उसने कार रुकवाई और खुद को दुल्हन का रिश्तेदार बताया। युवक ने दुल्हन की मां की तबीयत खराब होने की बात कही। दुल्हन कार से उतरी और युवक की बाइक पर बैठकर चली गई।
पिता का आरोप है कि उनकी बेटी शादी से पहले एक लड़के से बात करती थी। वह अपने नाना के यहां रहता है। पिता को आशंका है कि वही युवक मेरी बेटी को ले गया है। दूल्हा पक्ष ने इसकी जानकारी दुल्हन के परिवार को दी। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।