सपा विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ 42 लाख की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. फरवरी 2022 में अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में जहरीली शराब कांड से हड़कंप मच गया था। इस कांड में 13 से ज्यादा लोगों की जान गई, 60 से अधिक लोग जिंदगी और मौत से जूझे। अब इस केस में बड़ी कार्रवाई हुई है।
सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ 42 लाख 81 हजार 400 रुपए की संपत्ति कुर्क कर दी गई है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14A के तहत की गई।
हिस्ट्रीशीटर, गैंग लीडर और अब जेल में बंद
प्रदेश स्तर पर चिह्नित हिस्ट्रीशीटर 30A और IS-133 गैंग के लीडर रमाकांत यादव पर 58 से ज्यादा संगीन केस दर्ज हैं। फिलहाल वह फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। इस जहरीली शराब कांड में कुल 13 आरोपी चिह्नित हुए थे, जिनमें रमाकांत यादव का भी नाम सामने आया था। रमाकांत यादव ने जिन संपत्तियों को खरीदा था, वे अपने बेटों अरुण, वरुण, ऋषिकांत और रजनीकांत, दोनों पत्नियों रंजन और सत्यभामा, और भांजे इंद्रसेन यादव के नाम पर ली गई थीं।
इनमें से ग्राम बसई अशरफपुर, परगना माहुल की संपत्ति की कीमत ही 2.13 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। इस इलाके में कुल 6 संपत्तियां कुर्क की गई हैं। इस कार्रवाई को डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर 11 जून को पूरा किया गया। मौके पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने खुद मुनादी करवाई। टीम में फूलपुर के प्रभारी सच्चिदानंद यादव, पवई थाने के प्रभारी प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार कमल कुमार सिंह जैसे अफसर शामिल रहे।
जहरीली शराब से 13 की मौत, 60 से ज्यादा बीमार
21 फरवरी 2022 को अहिरौला के माहुल इलाके में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। 60 से अधिक लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।
रासुका लगे आरोपी:
रंगेश यादव (रमाकांत का भांजा), सूर्यभान यादव, पुनीत यादव, रामभोज, अशोक यादव, पंकज यादव, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद नईम, मोहम्मद सलीम और साहबाज।
गैंगस्टर लगे नामचीन आरोपी:
रमाकांत यादव (सपा विधायक), नसीम नेता, जयंत कुमार मित्र और रवि कुमार क्षत्रिय।
आजमगढ़ जिले में 21 फरवरी 2022 को अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में जहरीली शराब पीने से 13 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 60 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इस मामले में 13 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जबकि 12 आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। जिन आरोपियों पर रासुका लगी है।
इन आरोपियों में सपा विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव, सूर्यभान यादव, पुनीत कुमार यादव, रामभोज, अशोक यादव, पंकज यादव, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद नईम, मोहम्मद सलीम और साहबाज हैं। इसके साथी इस मामले में सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव, नसीम नेता, जयंत कुमार मित्र और रवि कुमार क्षत्रिय के ऊपर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।