Today Breaking News

गाजीपुर में आज और कल के लिए येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली की चेतावनी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मौसम में बदलाव की स्थिति बन रही है। गुरुवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के विशेषज्ञ अशोक राय ने 5 और 6 जून को मौसम में बदलाव की जानकारी दी है। आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव ने बताया कि आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच चल रहा था। एक दिन पहले जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बाद में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि की संभावना है।
 
 '