बहू ने सास-ननद को लस्सी में बेहोशी की दवा पिलाई, प्रेमी को घर बुलाया, जेठ ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर एक महिला ने अपनी सास और ननद को लस्सी में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दी। दोनों के बेहोश होने पर उसने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। आधी रात को महिला के जेठ ने घर के बाहर संदिग्ध बाइक और जूते देखे। शक होने पर वह दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचा। वहां उसने एक युवक को बहू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद जेठ ने युवक को घर में बंद कर अपने चाचा को सूचना दी।
![]() |
पुलिस ने प्रेमी निजाम और महिला शबनम को गिरफ्तार कर लिया है। |
चाचा ने डायल 112 पर पुलिस को बताया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बेहोश सास और ननद को भोपा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। घटना ककरौली थाना क्षेत्र की है। गांव बेहड़ा सादात में रहने वाला जमील कस्सार राज मिस्त्री है। 3 दिन पहले उसका बेटा जीशान काम करने दुबई चला गया था। बुधवार को वह गांव गादला अपनी ससुराल में काम से गया था। इस दौरान पत्नी वसीला (48), बेटी इकरा (14) और बहू शबनम (25) घर में थीं।
![]() |
प्रेमी निजाम इस हालत में मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया। |
दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले जमील का भतीजा ताहिर कस्सार किराए पर कार टैक्सी चलाने का काम करता है। उसका घर चाचा जमील के घर से सटा हुआ है। बुधवार को आधी रात वह गाड़ी चलाकर घर लौटा, तो बाहर दीवार के सहारे एक संदिग्ध बाइक खड़ी देखी। साथ ही वहां जूते भी पड़े थे। इस पर उसे दीवार फांदकर घर में किसी के अंदर जाने का संदेह हुआ। ताहिर अपने घर से होकर जमील के घर पहुंचा।
![]() |
सास और ननद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। |
वहां उसने नाजिम सलमानी को बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। नाजिम नया गांव निजामपुर का रहने वाला है। नाजिम गांव बेहड़ा सादात में जमील के पड़ोस मे ही कपड़े की दुकान करता है। इसके बाद ताहिर ने नाजिम सलमानी को घर में बंद कर चाचा जमील को पूरी बात बताई। घर पहुंचे जमील ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। 7 साल पहले हुई थी शादी जमील ने बताया- मेरे बेटे ज़ीशान की शादी 7 साल पहले शबनम से हुई थी। उसके 2 बेटियां आयत और सना है। बहू शबनम के चाल-चलन से हम लोग काफी परेशान हैं। उसने नाजिम के साथ मिलकर मेरी पत्नी और बेटी को नशीला पदार्थ (नींद की गोली) पिला दिया।
ससुर जमील अहमद ने बताया, "मैं बेहड़ा सादात का रहने वाला हूं और चिनाई का काम करता हूं। मैं अपने साले के यहां काम के सिलसिले में गया था और किसी कारणवश रात को वहीं रुक गया। रात करीब 12 बजे मुझे फोन पर जानकारी मिली कि यहां कुछ गंभीर घटना हो गई है।
![]() |
ससुर जमील अहमद ने बताया- हमारी बहू से हमें खतरा है, वह कभी भी मुझे, मेरे बेटे या हमारे बच्चों को हत्या करा सकती है। |
हमारी बहू करा सकती है हत्या- ससुर जमील अहमद जब मैंने पूरे मामले की जानकारी ली, तो पता चला कि मेरी पत्नी और बेटी को नशे की दवा देकर सुला दिया गया और फिर मेरी बहू ने अपने आशिक को घर बुला लिया। हमारे घर की इज्जत से खिलवाड़ किया गया।
हमने उस लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अब हम गुहार लगाते हैं कि हमें न्याय दिलाया जाए। हमारी बहू से हमें खतरा है, वह कभी भी मुझे, मेरे बेटे या हमारे बच्चों को हत्या करा सकती है। प्रशासन से निवेदन है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।
थाना अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि जमील की शिकायत के आधार पर शबनम और नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।