Today Breaking News

मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि महिला के साथ गैंगरेप करने वाला मुख्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जब टीम उसे पकड़ने गई तो वह फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलाव निवासी शफीक खान उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल कलाम के रूप में हुई है।
मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप के मुख्य आरोपी शफीक खान उर्फ गोली को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
शफीक के पास से एक तमंचा व एक खोखा बरामद किया गया है। गैंगरेप की घटना बुधवार को देर शाम को हुई थी और इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

पहले जानिए क्या हुई थी घटना
बेलघाट थाना क्षेत्र की निवासी 55 वर्षीय मंदबुद्धि महिला बुधवार की शाम शाहपुर तटबंध होते हुए नदी के किनारे जा रही थी। आरोप है कि सुनसान क्षेत्र का फायदा उठाकर तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अपने पति के साथ रहती है।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी महिला दौड़ी तो भाग निकले आरोपी
आरोपियों के चंगुल में फंस चुकी मंदबुद्धि महिला ने बचाने के लिए शोर मचाया। उसी दौरान पड़ोस की एक महिला आवाज सुनकर उधर दौड़ी तो आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला पीड़िता को लेकर अपने घर गई। वहां से उसके परिजनों को सूचना दी गई।
गैंगरेप के दो अन्य आरोपियों को दिन मे ही जेल भेज दिया गया था।
इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने इस बात की शिकायत पुलिस में की। जांच में जुटी पुलिस ने गुरुवार को 3 आरोपियों शफ सोनू उर्फ गप्पा, मोहम्मद रजा उर्फ बबलू व शफीक खान उर्फ गोलू के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को दिन में सोनू व बबलू को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बेलघाट के साउंखोर तटबंध के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब शनिवार को पुलिस शफीक को जेल भेजने की तैयारी में है।
 
 '