Today Breaking News

गाजीपुर में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, बारिश के बाद तीखी धूप से बढ़ी उमस

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक दिन पहले हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। आज तीखी धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। जिले के अधिकतर इलाकों में तीखी धूप रही।
कल के मुकाबले आज तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही।

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने मौसम का पूर्वानुमान बताया। उनके अनुसार, आने वाले दिनों में मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवाएं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को बादलों की आवाजाही से राहत की उम्मीद है।
 
 '