Today Breaking News

गाजीपुर में सांप के डसने से किशोर की मौत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जंगीपुर थाना क्षेत्र के चकबाकर गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक राजन यादव मंगलवार रात अपने परिजनों के साथ खाना खाकर छत पर सो गया था। रात करीब 2 बजे सोते समय उसे सांप ने काट लिया। अंधेरे और नींद की वजह से उसे तत्काल पता नहीं चला।
सुबह 6 बजे शौच से लौटने के बाद राजन ने मां को बताया कि उसके हाथ के बाजू में कुछ काट लिया है। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सदर अस्पताल गाजीपुर ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया।
मृतक
वाराणसी ले जाते समय रास्ते में राजन की हालत और खराब हो गई। परिजन उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजन दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार और ग्रामीण शोक में डूबे हैं।
 
 '