Today Breaking News

पवन सिंह के सास-ससुर के घर में चोरी, 15 लाख के गहने और 15 हजार कैश ले उड़े चोर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के सास-ससुर के घर चोरी हो गई है। बदमाश खिड़की काटकर अंदर घुसे और 15 लाख के गहनों के अलावा राइफल की 30 बुलेट्स, 15 हजार कैश और बाकी कीमती सामान लेकर भाग गए। घटना नगर थाना क्षेत्र न्यू मारुति नगर की है और पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह के सास-ससुर आरा में रहते हैं। जिस घर में चोरी हुई, उसमें सास-ससुर के अलावा कोई नहीं था। घटना के वक्त पवन सिंह के सास-ससुर दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पवन सिंह के भाई रानू सिंह ने बताई घटना
पवन सिंह के भाई रानू सिंह ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। वह जब आए तो देखा खिड़की खुली थी। चोरों ने खिड़की को पेचकस से खोला, अंदर घुसे और राइफल की 30 बुलेट्स के अलावा 15 हजार रुपये कैश और गहने लेकर उड़ गए। घर की हालत एकदम अस्त-व्यस्त थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था।

यह बोलीं पवन सिंह की सास
रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह की सास ने बताया कि जब सुबह उठकर वह दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही थीं, तो वह खुल नहीं रहा था। तब उन्होंने पति को बाहर गली में देखकर आने को कहा कि क्या हुआ है। तब पता चला कि घर में चोरी हुई है।

इसी घर में पवन सिंह का भी स्टूडियो
इसी घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है, जिसके बारे में उनके भाई रानू सिंह ने बताया। हालांकि, चोर वहां तक पहुंच नहीं पाए। इस मामले में नगर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई और भोजपुरी SP को भी जानकारी दी गई। पवन सिंह को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
 
 '