बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ जिले की दोहरीघाट पुलिस ने शनिवार को रसूलपुर चट्टी से पुत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने एक दिन पहले थाना दोहरीघाट में अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय लड़की ने शुक्रवार को दोहरीघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था। उसने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश और जांच में जुट गई।
शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने रसूलपुर चट्टी के पास दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। थाना दोहरीघाट के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने पुष्टि की कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।