Today Breaking News

गाजीपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित हाटा पुल पर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि दोनों चालक सुरक्षित बच गए। टक्कर के बाद एक ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
BR 03 GB 8748 नंबर के ट्रक के चालक आदित्य यादव, जो चिरैयाकोट के निवासी हैं, ने बताया कि वह अहिरौला से गिट्टी लादकर छपरा जा रहे थे। तभी सामने से आ रहा BR 06 GC 0486 नंबर का करेट डीसीएम ट्रक, जो बलिया से मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा था, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गया।

टक्कर के तुरंत बाद BR 06 GC 0486 नंबर का चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर बलिया–मोहम्मदाबाद मार्ग पर लगने वाले जाम को रोका। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
 
 '