गाजीपुर में महिला को बाजार में स्प्रे मारकर कान की बाली, मंगलसूत्र लूटा
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। धनाड़ी गांव की सुनरी देवी से बाजार में स्प्रे मारकर ठगों ने कान की बाली और मंगलसूत्र लूट लिया। घटना दिलदारनगर बाजार स्थित एक पुराने छवि गृह के पास हुई।
पीड़ित सुनरी देवी ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी लेकर बाजार आई थीं और पुराने छवि गृह के पास बैठी थीं। तभी दो युवक उनके पास पहुंचे और धनाड़ी चलने की बात कहकर उन पर कोई पदार्थ छिड़क दिया। स्प्रे के प्रभाव में आने के बाद महिला ने अपनी कान की बाली और मंगलसूत्र उतारकर युवकों को दे दिया।
इसके बाद ठग मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद चेतना में आने पर महिला ने रोना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की विस्तृत जानकारी ली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
