गाजीपुर में सप्लाई विभाग की छापेमारी, 70 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद, दो पर केस दर्ज
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सप्लाई विभाग ने खानपुर थाना क्षेत्र के ईशोपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान दो स्थानों से कुल 70 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए। विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह और एआरओ शरद चंद दुबे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में गांव निवासी अभिलाष राम के घर से 43 खाली और 2 भरे हुए अवैध एलपीजी सिलेंडर मिले।
इसी प्रकार, एक अन्य ग्रामीण अरविंद यादव के यहां से 25 भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए।
सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि यह छापेमारी खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी। जांच में अवैध तरीके से कमर्शियल सिलेंडरों का भंडारण और कालाबाजारी का मामला सामने आया है।
मामले की जांच पूरी होने के बाद, खानपुर थाने में अभिलाष राम, अरविंद यादव और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है।
