गाजीपुर में हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप, ड्राइवर व उसके साथी फरार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नंदगंज थाना क्षेत्र के धामुपुर के पास रविवार शाम 7:00 बजे वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
इस घटना में सड़क पर वाहन के शीशे और डीजल फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक तेज रफ्तार पिकअप वाराणसी की ओर जा रही थी। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे के बाद पिकअप में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने फोन गाड़ी मालिक को फोन किया और इसकी जानकारी दी लोगों के द्वारा वाहन को हटाया जा रहा है ताकि यातायात सुचारू रूप से चालू हो सके.
