गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर कार पलटने से चार घायल
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर देवकली के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिससे कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने बताया की टक्कर के बाद ट्रेलर ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया कर चालक रॉन्ग साइड से आ रहा था जिसके वजह से यह हादसा हुआ
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना देवकली बस स्टैंड के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर पलट गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। दुर्घटनाग्रस्त कार पर पंजाब का नंबर लगा हुआ था।
