गाजीपुर सिटी से होकर चलने वाली 4 मेमू पैसेंजर ट्रेनें 26 अप्रैल को रहेंगी रद, कई ट्रेनों के रूट बदले
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रेल यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी सूचना है। दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेल मार्ग के पीडीडीयू-पटना रेल खंड पर आप 25 व 26 अप्रैल को ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रेनों की पूरी जानकारी हासिल कर ही घर से निकले। अन्यथा आप परेशान हो जाएंगे, क्योंकि अगले 26 अप्रैल तक पटना से पीडीडीयू जंक्शन के बीच ट्रेनें काफी विलंब से चलने वाली हैं।
कई ट्रेनें बक्सर -पीडीडीयू के बजाय पीडीडीयू-गया-जहानाबाद-पटना अथवा डीडीयू-गया-किउल होकर चलेंगी, क्योंकि दानापुर मंडल के अंतर्गत नेउरा स्टेशन पर नई बाईपास रेल लाइन (नेउरा जटडुमरी) को जोड़ने के लिए किए जा रहे नान-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों पर इसका असर पड़ने वाला है।
रेलवे से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 18 से 25 अप्रैल तप्री-एनआई कार्य और 26 अप्रैल को मुख्य एनआइ कार्य किया जाएगा। विशेषकर 25-26 अप्रैल को पटना-डीडीयू रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहने की संभावना है। दिलदारनगर स्टेशन अधीक्षक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि नान-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य होने के कारण ट्रेन लेटलतीफ चलेंगी।
पटना से पीडीडीयू जंक्शन को जाने वाली 63225 पटना-डीडीयू पैसेंजर, 63240 डीडीयू-बक्सर पैसेंजर, 13209 पटना-डीडीयू मेमू एक्सप्रेस और 13210 डीडीयू-पटना मेमू एक्सप्रेस 26 अप्रैल को रद रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी यह ट्रेनें
दिलदारनगर जंक्शन पर रुकने वाली 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस, 15945 लोकमान्य तिलक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 22947 सूरत भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 26 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग पीडीडीयू-गया-जहानाबाद-पटना के रास्ते किया जाएगा।
वहीं गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या का परिचालन परिवर्तित मार्ग पीडीडीयू- गया-तलैया -कियूल के रास्ते किया जाएगा। वही 26 अप्रैल को ही डीडीयू पटना मेमू पैसेंजर 63264 का आंशिक समापन पटना के बजाय बिहटा स्टेशन से किया जाएगा।
वहीं स्थानीय स्टेशन पर रुकने वाली गाड़ी सं. 12142 पाटलिपुत्र- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 23 एवं 25 अप्रैल को पाटलिपुत्र से 30 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी। वहीं दिलदारनगर जंक्शन पर रुकने वाली गाड़ी संख्या. 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस 23 एवं 24 अप्रैल को बनारस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी।
.jpg)