Today Breaking News

गाजीपुर में न्यायालय के आदेश पर एक महिला समेत 12 गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 12 विचाराधीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को गिरफ्तारी वारंट के तहत पकड़ा गया।
सैदपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में सैदपुर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडे, कांस्टेबल प्रभाकर मिश्रा, रिजर्व आरक्षित सरफराज, शिवम, नीरज पाल, महिला आरक्षी तान्या वर्मा और अंकिता देवी की टीम ने यह अभियान चलाया। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को सैदपुर कोतवाली लाया गया, जहां उनसे मुकदमे के संबंध में पूछताछ की गई।

पूछताछ के उपरांत, सभी को पुलिस अभिरक्षा में जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में छन्नू कुमार, जनार्दन, अकरम, असलम, मुन्नी देवी, विजय कुमार, समसू, धर्मेंद्र, भंगा, गुड्डू, शंकर और योगेश शामिल हैं।