गाजीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सादात पुलिस ने सोमवार को पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन सादात से हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 19 वर्षीय संदीप चौहान पुत्र हरेन्दर, निवासी ग्राम अहिरिपर, थाना रामपुर मांझा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ स्थानीय थाने में मु0अ0सं0 127/2026 के तहत मामला दर्ज था, जिसमें धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस और 5L/6 पॉक्सो एक्ट शामिल हैं।
यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा चेकिंग के दौरान की गई। थाना प्रभारी तारावती देवी ने बताया कि वादी संजय राजभर पुत्र स्व. रामकिशोर राजभर, निवासी ग्राम बडागांव, थाना सादात, गाजीपुर द्वारा दर्ज कराए गए मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए।
विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के बाद मामले में धारा 87/64(1) बीएनएस और 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
