गाजीपुर में 50 पाउच अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बहरियाबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को 50 पाउच नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान नौरंगाबाद थाना बहरियाबाद निवासी उजाला देवी (35 वर्ष) पत्नी रमेश चंद्र यादव के रूप में हुई है।
उप निरीक्षक उमेश चंद्र यादव अपनी टीम के साथ एस.बी.एम. कॉलेज के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने उजाला देवी को अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
थानाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ मु0अ0सं0 112/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे चालान भेजकर कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
