Today Breaking News

गाजीपुर में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रामपुर संध्या उपवन लॉन के पास सिधौना-बिहारीगंज मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में हथौड़ी निवासी कन्हैया यादव और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। अज्ञात व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को सहायता प्रदान की। कन्हैया यादव को चोटें आईं लेकिन वह होश में थे, जबकि अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पाया गया। उसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कन्हैया यादव जिस वाहन से अस्पताल जा रहे थे, उसी में दूसरे घायल व्यक्ति को भी वाराणसी के लेढूपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल चंदवक निवासी व्यक्ति को आईसीयू में रखा गया है।

सिधौना चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार राय का गश्ती दल समय रहते घटनास्थल पर पहुंचा। जिसमें राकेश पाल और अनिल यादव सहित राजू यादव शामिल थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को चौकी पर ले जाकर उनके नंबरों के माध्यम से घायल व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया। हालांकि, मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण सीधा संपर्क नहीं हो सका।

चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार राय ने अपने थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय से संपर्क किया है। वे चंदवक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाहन मालिक के माध्यम से घायल व्यक्ति के परिवार को सूचना देने का प्रयास कर रहे हैं।