Today Breaking News

गाजीपुर में दो बालकों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, पुलिस को लौटाई सोने की चेन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में जिले में दो बालकों ने रास्ते में मिली सोने की चेन पुलिस को सौंपकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। मामला फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास का है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों बालक अपने अभिभावकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे और चेन पुलिस अधीक्षक को सौंप दी।
फुल्लनपुर निवासी अंकित यादव पुत्र राकेश यादव और प्रवीण प्रकाश मौर्य पुत्र जय प्रकाश सोमवार सुबह अपने घर से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास उन्हें रास्ते में एक सोने की चेन पड़ी मिली। दोनों बालकों ने चेन अपने पास रखने के बजाय इसकी जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों को दी।

इसके बाद दोनों अपने अभिभावकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे और सोने की चेन पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। पुलिस अब चेन के वास्तविक मालिक की पहचान करने और उसे सुरक्षित वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों बालकों की ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं, बालकों के इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की है।