Today Breaking News

गाजीपुर में 10 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में बीते रविवार की साम एक गंभीर आपराधिक घटना घटित हुई। घर के बाहर झूला झूल रहे 10 वर्षीय मासूम बच्चें को उसका पड़ोसी मुंह दबाकर पास के खेत में ले गया और आरोप है कि उसने बच्चे को डरा धमकाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया।
घटना के बाद आरोपी ने बच्चे को एक बार फिर धमकाया कि उसने अगर यह बात किसी से बताई तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद वह फरार हो गया। अंधेरा होने पर बच्चा रोते भी घर पहुंचा। उसे खून से लतपथ देख उसकी मां अवाक रह गईं।

बच्चे की मां ने बताया कि उसके शरीर पर खून के निशान देखकर वह घबरा गई। काफी समझाने पर डरे-सहमे बच्चे ने पूरी घटना बताई। जिसे सुनने के बाद माँ के होश उड़ गए। घटना से भयभीत मासूम पूरी रात सहमा रहा।

मां ने बताया कि सहमे बेटे का डर दूर करने के लिए वो पूरी रात उसे अपनी गोद में लेकर बैठी रह गयी। सोमवार की सुबह मां ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। जहां से विस्तृत परीक्षण के लिए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर पॉक्सो सहित सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।