Today Breaking News

गाजीपुर में 458 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक्स टीम शामिल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग़ाज़ीपुर जनपद के दिलदारनगर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 458 ग्राम हेरोइन के साथ बहुआरा गांव निवासी अकलीम खाँ को मंगलवार को दिलदारनगर गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में स्थानीय थाना पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कारवाई की जा रही है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उप-निरीक्षक शमी अशरफ शेख ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर और थाना के उप-निरीक्षक राजित राम यादव की टीम संग दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 458 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना दिलदारनगर पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्टके तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।