गाजीपुर पुलिस ने देशी तमंचे के साथ एक युवक को पकड़ा
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की सादात पुलिस ने मंगलवार को एक 20 वर्षीय युवक को देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के ग्राम बसही स्थित कब्रिस्तान के पास से की गई।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद दुबे ने अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान शनि कुमार पुत्र लालता प्रसाद को पकड़ा। शनि कुमार जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के चौरा गांव का निवासी है।
थानाध्यक्ष तारावती देवी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शनि कुमार के खिलाफ सादात थाने में मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।
