Today Breaking News

गाजीपुर में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बिछुड़ननाथ तिराहे से आरोपी पकड़ा गया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर पुलिस ने डेढ़ साल पहले चोरी हुए एक ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 7 जुलाई 2025 को खानपुर थानाक्षेत्र के अमेदा गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ दीपू का मैसी फॉरगुसन ट्रैक्टर उनके घर के सामने से रात करीब 2 बजे चोरी हो गया था। पीड़ित ने इस संबंध में खानपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी।

थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मौधा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह अपने साथियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने क्षेत्र के बिछुड़ननाथ तिराहे से एक व्यक्ति को ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोनू गुप्ता बताया। वह गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल गांव का रहने वाला है और ओमप्रकाश गुप्ता का बेटा है। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।