गाजीपुर में बाइक की टक्कर से 3 लोग घायल
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मरदह थाना क्षेत्र के पलहीपुर गांव से आगे बधूपुर नहर रोड पर बुधवार को सड़क हादसे में तीन बाइक सवार घायल हो गए। यह हादसा सड़क पर मोड़ के पास पीछे से आ रही एक बाइक द्वारा दूसरी बाइक में टक्कर मारने से हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के इंद्रजीत सिंह, केदार शर्मा और अनुष्का सिंह बधूपुर में अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। पलहीपुर गांव से आगे बधूपुर नहर रोड पर मोड़ के पास पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया।
मरदह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
