Today Breaking News

गाजीपुर में सिपाही की शर्मनाक करतूत...शादी का वादा कर किया दुष्कर्म

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करीब छह माह पहले हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में हुई मुलाकात धीरे-धीरे बातचीत और फिर मेलजोल में बदल गई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी के मुताबिक लखनऊ से लौटते समय उसकी मुलाकात गहमर थाने में तैनात कांस्टेबल मोहित यादव से हुई थी। बातचीत के दौरान सिपाही ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और मोबाइल नंबर देकर संपर्क बनाए रखा।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी जो साथ घूमने-फिरने तक पहुंच गई। साथ घुमते-घुमते सिपाही ने किशोरी को शादी का भरोसा देकर उसका कई महीनों तक शारीरिक शोषण किया। उसी दौरान कांस्टेबल ने किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो भी तैयार कर लिया।

इसी तस्वीरों व वीडियों के सहारे अब सिपाही उसे अपने दोस्तों से मिलने के लिए भेजना प्रारंभ कर दिया। किशोरी के अनुसार इसके पीछे भी शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग की साजिश थी। जब किशोरी को यह महसूस हुआ कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है तो उसने अपनी बुआ को इसकी जानकारी दी। इसी बीच किशोरी को सिपाही की शादी तय होने की बात पता चलने के बाद विवाद बढ़ गया।

किशोरी ने शादी का वादा पूरा करने की बात कही तो मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि जांच शुरू होने पर उसे और उसके पिता को धमकाया गया तथा बयान बदलने का दबाव बनाया गया। शुरुआत में सिपाही ने किशोरी को पहचानने से भी इंनकार किया, लेकिन बाद में दोनों के बीच परिचय और मेलजोल होने की बात स्वीकार की।