गाजीपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला को 10 साल की जेल और 50 हजार का जुर्माना
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कोर्ट ने शनिवार शाम 4:30 बजे मुन्नी देवी को 10 साल जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने उन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। मामला भुड़कुड़ा थाने में दर्ज केस नंबर 30/2025 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(1) से जुड़ा है।
मुन्नी देवी अशोक वर्मा की पत्नी हैं। वह गोविंद, जखनिया की रहने वाली हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार जुर्माना जमा नहीं करने पर उन्हें 6 महीने की अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हुई। मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग ने मामले की लगातार निगरानी की। कोर्ट में साक्ष्य और जरूरी दस्तावेज पेश किए गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसका उद्देश्य मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को जल्द सजा दिलाना है।
