Today Breaking News

गाजीपुर में तेज हवा-बारिश से धान की फसल गिरी, किसानों की चिंता बढ़ी; पेड़ गिरने से आवागमन ठप

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में सादात नगर और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम तेज हवा और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार धान की फसलें गिर गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ है।
बहरियाबाद-कबीरपुर रोड पर एक नीम की मोटी डाल गिरने से रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही कि डाल एबीसी केबल से उलझकर गिरी, नहीं तो बिजली सप्लाई भी ठप हो जाती।

बहरियाबाद बाजार पास होने के कारण आजमगढ़ जिले के करीब आधा दर्जन गांवों के लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। बारिश खबर लिखे जाने तक जारी थी