Today Breaking News

गाजीपुर में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सादात के NH124D मार्ग पर एक स्कूल बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक बस के अंदर घुसकर पूरी तरह टूट गई, लेकिन उस पर सवार दो युवक बाल-बाल बच गए।
डॉ. एस. नाथ इंटर कॉलेज की बस बच्चों को छुट्टी के बाद ले जा रही थी। तभी बसखारी गांव के अरुण यादव और मुस्कान बाइक से सामने से आ रहे थे। NH से आब्दी मार्ग पर मुड़ते समय बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।

बाइक सवार युवक छिटककर दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, बाइक बस के अंदर जा घुसी। घटना के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।

दोनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष तारावती देवी ने बताया कि स्कूल बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।