Today Breaking News

गाजीपुर में फायरिंग, पुल‍िस जांच में जुटी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. वाराणसी से गाजीपुर गए कुछ लोगों की कार पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर गाज़ीपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आरोप है कि यहां के एक अधिवक्ता अपने परिचित के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजीपुर जनपद गए हुए थे। इसी दौरान कथित तौर पर खानपुर थानाक्षेत्र में कार व बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग की इस घटना में अधिवक्ता के एक साथी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद गाजीपुर जिले की खानपुर पुलिस व सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली है। अधिवक्ता शशिकांत मिश्रा अपने कुछ परिचितों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रास्ते में लौटते समय इस घटना को अंजाम दिया गया।

गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भूतहिया तांड इलाके में अधिवक्ता शशि भूषण मिश्रा एक रिश्तेदार के घर शादी का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने अन्य साथियों के साथ दो कार में सवार होकर वाराणसी से गाजीपुर गए थे। शशि भूषण ने बताया कि गाजीपुर जाते समय एक थार वाहन को ओवरटेक करने को लेकर कार सवार अज्ञात लोगों के साथ उनकी बहस हो गई, जिसके बाद थार सवार लोगों ने उनकी एक साथी की कार में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके साथी ने तेज गति से कर को भागकर अपनी जान बचाई और शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार की देर रात वापस बनारस आने के लिए रवाना हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान थार सवार लोग व एक बाइक पर दो अन्य लोग ने उनके साथी को रोकने की कोशिश की।

जब उनके साथी ने कार को नहीं रोका तो उन्होंने उनके साथी के कार पर फायरिंग कर दी। इस घटना में उनके साथी तीस वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी इलिया, चंदौली को दाहिने हाथ में कंधे के पास गोली लग गई, जिसके बाद उन्होंने 112 पर इसकी सूचना देते हुए गाड़ी को बनारस की तरफ तेजी से भाग लिया।

इस दौरान वाराणसी पहुंचने पर उन्होंने घायल अभिषेक को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद बुधवार की दोपहर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद खानपुर और सैदपुर पुलिस वाराणसी पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया है। गाजीपुर पुलिस ने बताया है कि मंगलवार की देर रात डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद संबंधित थाने को सूचित किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।