गाजीपुर में 3 बच्चों को जहर देकर मारने वाली मां को उम्रकैद की सजा
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ससुराल में नाराजगी के बाद सुहवल थाना थेत्र के ढढनी भानमल राय गांव में मायके में रह रही सुनीता यादव ने अपने तीन बच्चों हिमांशु (पीयुष), प्रियांशु व सुप्रिया को जहर देकर मार डाला था। यह घटना 15 अगस्त 2022 की है।
देवर बुल्लू यादव ने ही आरोपित सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और कानूनी लड़ाई लड़ी। अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने गुरुवा को सुनीता को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया। घटना के समय सुनीता एक माह से अपने मायके में रह रही थी।
एक बेटा दिव्यांशु अपनी नानी के साथ चला गया, जिससे वह बच गया। अन्यथा सुनीता का मकसद सभी चारों बच्चों को खत्म करना था। घटना के बाद से आरोपित सुनीता की जमानत नहीं हुई है। एडीजीसी अखिलेश सिंह ने सात गवाह पेश किए।
