गाजीपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मंगलवार की सरेशाम शहर कोतवाली के सामने कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस मामले में आरोपित शुभम चौबे का नाम सामने आया है। इस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
शहर के मुफ्तीपुरा निवासी मोहम्मद दाउद की जूते-चप्पल की दुकान है। मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे उनका बेटा मोहम्मद कैशिन दुकान से घर जाने के लिए बाइक से निकला। कोतवाली के सामने कार सवार ने पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें से दो कौशिन को लगी है।
एक गोली गले में बाए और दूसरी गोली , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मोहम्मद दाउस ने बताया कि हत्या शुभम चौबे ने पहले भी उनके बेटे पर हमला दिया था और उसी ने हत्या की है।
शुभम चौबे के पिता अनिल चौबे लेखपाल थे। उनकी मौत के बाद उसका भाई राजस्व विभाग में कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दीवाली के दिन विवाद हुआ था। शुभम चौबे उर्फ विशाल चौबे निवासी नियाजी मोहल्ला पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि आठ नवंबर की रात ददरी घाट पर पटाखे जलाने के दौरान उस पर पटाखा बम से हमला किया गया था।
बताया था कि दो स्कॉर्पियो से बदमाश पहुंचे थे और जानलेवा हमला किया। शुभम की कमर में चोट आई थी और पास खड़ी थार गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई थी। किशन राय निवासी चंदननगर, मोहम्मद कौशिन, विष्णु जायसवाल निवासी बड़ीबाग, आदित्य चौधरी निवासी सुभाषनगर झुन्नूलाल चौराहा आदि के खिलाफ तहरीर दी थी।
मंगलवार को हुई फायरिंग की घटना को इसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पीड़ितों परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपित शुभम चौबे आपराधिक प्रवृति का है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है,लेकिन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की।
