गाजीपुर में गंगा के पूजन के साथ पीपा पुल निर्माण शुरू, बिहार और जमानिया की राह होगी आसान
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बच्छलपुर-रामपुर गंगा तट शुक्रवार को पूजन व झंडा लगाने के साथ पीपा पुल का निर्माण के लिए से एप्रोच मार्ग बनाने का कार्य शुरू हो गया। पुल निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी। फिलहाल लोगों को करीब 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर गंगा पार आवागमन करना पड़ रहा है।
इलाके से गंगा पार सेवराई व जमानिया तहसील के गांवों के साथ ही सीमावर्ती बिहार के गांवों तक आवागमन के लिए करीब दो दशक पूर्व शासन की ओर से तत्कालीन लोकनिर्माण मंत्री कुसुम राय की ओर से बच्छलपुर-रामपुर गंगा तट पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया।
शासन की गाइड लाइन के मुताबिक प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर से पीपा पुल आवागमन के लिए शुरू व 15 जून से बरसात में खोलकर हटा देना है। गाइड लाइन के मुताबिक 15 जून से लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पीपा पुल को तो खोलकर हटवा दिए।
गंगा का जलस्तर कम होने के बाद आज लोकनिर्माण विभाग की ओर से सहायक अभियंता कृष्णमुरारी की देखरेख में बच्छलपुर तट पर मां गंगा का व घटवारी माई का विधिवत पूजन के साथ पीपा लगाकर पुल निर्माण शुरू कराया गया।
सहायक अभियंता कृष्णमुरारी ने बताया कि प्रयास रहेगा कि इस माह के अंत तक पुल को तैयार कर आवागमन बहाल कर दिया जाए। इस मौके पर अवर अभियंता विनोद राणा, युधिष्ठिर राय टीपू,अशोक राय,रोशन राम,जीतन प्रसाद,बबलू यादव आदि मौजूद रहे।
-1794648314480_v.webp)