Today Breaking News

कांग्रेसजनों ने फूंका हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला

जखनियां (गाजीपुर) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को कस्बा स्थित शिवमंदिर पर हुई। हरियाणा समेत अन्य जगहों पर राम रहीम के समर्थकों द्वारा किए गए उत्पात व हमले की ¨नदा की गई। पुलिस प्रशासन की उदासीनता पर भी आक्रोश व्यक्त किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने चौजा तिराहे पर फूंका।

वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा में आगजनी व उपद्रव के चलते काफी नुकसान हुआ है। ब्लाक अध्यक्ष देवनारायण ¨सह ने मांग की कि हरियाणा सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। न्यायालय के निर्णय अनुसार डेरा की सारी संपत्ति जप्त कर नुकसान की भरपाई की जाए। बैठक में सर्वानंद चौबे, अजयचंद्र चौबे, रीमा पांडेय, राजेश्वर ¨सह, गणेश ¨सह, परशुराम, मोहन राजभर, झगरु राम, राजकुमार पांडेय आदि मौजूद थे।

धरने में पहुंचने का आह्वान

जखनियां : प्रेरकों की बैठक शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर हुई। प्रेरकों की लंबित मांगों को लेकर 5 सितंबर को लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। डा. महेंद्र राम ने कहा कि चार सितंबर को सभी प्रेरक लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बैठक में महेंद्र राम, लल्लन यादव, मुन्नीलाल यादव, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, सुरेंद्र यादव, अमित ¨सह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सत्यप्रकाश यादव ने किया।
'